बाड़मेर जन सेवा समिति के ट्रस्टीयो द्वारा नगर के केंद्रीय स्थल कचहरी रोड पर सेवा सदन नामक सावर्जनिक धर्मशाला
नेत्र ज्योति चिकिसालय में उपलब्ध सुविधाये - सामान्य रोग चिकित्सा ,नेत्र रोग जाँच, ऑपरेशन ( मोतिया ,कालापानी ), लेंस प्रत्यारोपण ,एवं मशीन द्वारा जांच आदि
Swachh Barmer Swasthya Barmer- Support to District hospital is a Project implemented by Barmer Jan Sewa Samiti and Supported by Cairn Oil and gas.
राजस्थान के सीमान्त मरुस्थलीय बाड़मेर जो जिला मुख्यालय है इसके निवासी स्वर्गीय श्री सेवा राम जी मेहता ,स्वर्गीय श्री पुरषोत्तम दास मेहता एवं, ताराचंद धारीवाल एवं श्री मुल्तानमल बोथरा के सफल प्रयासों एवम आपसी सहयोग के परिणाम स्वरुप बाड़मेर जन सेवा समिति का गठन वर्ष 1976 में किया गया एवम इसका पंजीकरण देवस्थान विभाग में क्रमांक 202 दिनाक 27.10.1976 के तहत करवाया गया इस समिति के गठन के पीछे मुख्य उद्देश्य एवम धारणा यह थी की बाड़मेर जिले के विभिन्न वर्गों के लोगो को चिकित्सा ,शिक्षा ,सामाजिक जान चेतना एवम अन्य मूलभूत सुविधाये उपलबध कराते हुऐ मानव मात्र के कल्याण हेतु कार्य करना था पिछले 27 वर्षो से यह संस्था निरंतर अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कृत संकल्प है एवं उत्तरोत्तर प्रगति की ओर बढ़ रही है